फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चकिया-मधुपुर मार्ग पर छुट्टा पशुओं से दुर्घटना की आशंका

विज्ञापन
सड़क पर घूमते छुट्टा पशु। संवाद - फोटो : news
विज्ञापन
नौगढ़। एसएच-97 चकिया-मधुपुर मार्ग पर छुट्टा पशुओं से हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग से राहगीरों और सैलानियों का आवागमन होता है। सड़क पर दर्जनों की संख्या में बैठे पशु वाहनों की आवाजाही में रुकावट पैदा करते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में आवारा पशुओं की संख्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। अंधेरे में वाहन चालकों को इन पशुओं से टकराने का खतरा रहता है। कई बार बाइक सवार और कार चालक जानवरों से टकराकर घायल हो चुके हैं।
बरसात में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। कीचड़ और फिसलन के साथ-साथ पशुओं की मौजूदगी सैलानियों को प्रभावित करती है। चंद्रप्रभा वन्य जीव अभयारण्य व अन्य पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटक इस रास्ते से होकर गुजरते हैं, रास्ते की अव्यवस्था से उन्हें असुविधा और जोखिम दोनों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर पशुओं की आवाजाही को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट


इस पर कार्रवाई करते हुए आवारा पशुओं को गो-शालाओं में भेजा जाएगा, यदि पालतु होंगे, तो पशुपालकों को चेतावनी देने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अमित कुमार,खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें