फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 25 हजार की आबादी पर सिर्फ तीन डाॅक्टर, वह भी दो बजे के बाद नहीं मिलते

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया/ दुबहड़। जिला मुख्यालय से बैरिया के बीच 37 किमी के बीच एनएच-31 पर दुबहड़ गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। इस पर क्षेत्र की 25 हजार की आबादी की चिकित्सा की जिम्मेदारी है। इलाज के लिए दंत चिकित्सक सहित पांच डॉक्टर हैं लेकिन तीन ही डॉक्टर रहते हैं, वह भी दोपहर दो बजे तक। उसके बाद कोई बीमार या सड़क दुर्घटना में घायल हो जाए तो 10 किमी दूर जिला अस्पताल जाना पड़ता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीएचसी की पड़ताल में सुबह आठ बजे खुल मिला। सुबह 9.35 बजे तक 45 मरीज इलाज के लिए पहुंच गए थे। गैलरी में चिकित्सक का इंतजार कर रहे थे। पर्ची, दवा काउंटर व जांच केंद्र खुले थे। इलाज के लिए पांच चिकित्सक तैनात हैं लेकिन दो ट्रेनिंग पर हैं। डॉक्टर न होने के कारण ओपीडी खाली थी। दंत चिकित्सक प्रथम तल पर ओपीडी में बैठे थे लेकिन कोई मरीज नहीं था। आधा घंटा बाद एक महिला चिकित्सक ओपीडी में पहुंचीं और मरीजों का इलाज शुरू किया। अधीक्षक 10.25 बजे के बाद पहुंचे। चिकित्सकों व कर्मचारियों को समय से उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगी है। इसके बावजूद स्वास्थ्यकर्मी देर से पहुंचते हैं। 11 बजे तक फार्मासिस्ट नहीं पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें