फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घरों में चोरी

Wed, 18 Mar 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के रामपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने पांच घरों से आभूषणों और कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात पांच घरों में हुई चोरी से पूरे क्षेत्र में नाराजगी है।
विज्ञापन


 पीड़ितों ने घटना की सूचना कंदवा थाने पर दे दी। जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।

 
क्षेत्र के रामपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने अवनींद्र तिवारी के घर में घुस कर दो बाक्स चुरा लिए। एक बाक्स में सोने की सिकड़ी, अंगूठी, बाली, झुमका और 20 कीमती साड़ियां थीं, जबकि दूसरे बाक्स में रखे कागजातों को चोरों ने सीवान में ही फेंक दिया।

इस घर से सटे पशुओं के लिए  बने छज्जे के सहारे चोर रिहायशी मकान पर चढ़ गए और सीढ़ी के रास्ते आंगन में उतर आए। वहां चोरों ने गांव निवासी जवाहिर लाल की बहू रश्मि श्रीवास्तव के ब्यूटी पार्लर का ताला तोड़कर एक हजार रुपये सहित करीब पांच हजार रुपये मूल्य के सौंदर्य प्रसाधन के सामानों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन



इसके अलावा चोरों ने विंध्याचल गुप्ता की दूकान का ताला तोड़कर बैग में रखे पांच सौ रुपये नगदी सहित पांच सौ रुपये के रिचार्ज कूपन, बाइक के रजिस्ट्रेशन का कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस एवं बैंक का एटीएम कार्ड पार कर दिया। यही नहीं संजय यादव और ओमप्रकाश विश्वकर्मा के घर को चोरों ने नहीं छोड़ा।

घर में घुसकर साइकल उठा ले गए। भुक्तभोगियों को चोरी की घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। एक ही रात में चोरों ने पांच घरों को अपना निशाना बनाया, लेकिन पारिवारीजनों को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद केस दर्ज कर लिया है।


इस संबंध में थानाध्यक्ष नागेश मिश्रा का कहना था कि करीब अस्सी हजार रुपये के जेवरातों एवं अन्य सामानों की चोरी हुई है। जिले से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलवाकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और जल्द ही चोरों  को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें