कंदवा। क्षेत्र के मचवा गांव में शनिवार की रात ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ने क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित नाट्य मंच और टिन शेड का लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने फूल- मालाओं से उनका स्वागत किया।
ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि नाट्य मंच और टिन शेड बनने से गांव में सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र का विकास केवल आधार भूत संरचनाओं तक सीमित नहीं है बल्कि संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करना भी उतना ही आवश्यक है। ग्रामीणों ने ब्लाॅक प्रमुख के प्रति आभार जताया और कहा कि इस तरह के कार्यों से गांव की पहचान और सुविधाएं दोनों बढ़ती हैं। इस दौरान अंजनी सिंह, अवनींद्र पांडेय, अरविंद पांडेय, धीरेंद्र सिंह सहित ग्रामीण रहे। संवाद