फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मुफ्त में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर सकेंगे जिले के युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल मैनेजमेंट में कॅरिअर बनाने के इच्छुक युवाओं को प्रशिक्षण के लिए पैसा खर्च करने की जरुरत नहीं है।
विज्ञापन

कौशल विकास योजना में युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में 140 युवाओं के चयन का लक्ष्य है। केंद्र और प्रदेश सरकार पढ़ाई के साथ ही युवाओं के स्किल डेवलपमेंट पर विशेष जोर दे रही हैं।
इसके लिए अलग से कौशल विकास मिशन विभाग का संचालन किया गया है।
इसमें प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के माध्यम से युवाओं को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण देकर नौकरी लायक बनाया जा रहा है।
इसमें सिलाई-कढ़ाई से लेकर कंप्यूटर बेसिक, डेटा एंट्री, वेब डेवलपमेंट, मोबाइल रिपेयरिंग, डिजिटल मार्केटिंग और सॉफ्टवेयर से जुड़े कोर्स, ब्यूटीशियन, मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिंग का प्रशिक्षण मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर सर्विसिंग, ड्राइविंग और ऑटोमोबाइल रिपेयर आदि की भी ट्रेनिंग दी जाती है। अब होटल मैनेजमेंट का कोर्स भी युवाओं को मिलेगा।
इसके लिए उनको एक रुपये भी खर्च नहीं करना होगा। दो चरणों में तीन महीने का प्रशिक्षण होगा। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य एवं कौशल विकास मिशन के प्रभारी जिला समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि होटल मैनेजमेंट में 140 युवाओं का लक्ष्य मिला है। वाराणसी में उनको प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें