फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चंदौली में युवक को पहले गोली मारी, फिर धारदार हथियार से किया हमला; चौकी इंचार्ज पर प्रताड़ना का आरोप

Mon, 26 May 2025 12:36 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

यूपी के चंदौली में युवक ने बलुआ थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि मारूफपुर चौकी इंचार्ज पीड़ित के घर पर जाकर उसी की तलाशी लेने लगे। पीड़ित अपने परिवार के साथ अस्पताल पहुंचकर इलाज करवाने में जुट गया था।
विज्ञापन
अपने चोट दिखाता घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime News: चंदौली के बलुआ थाना क्षेत्र के मड़ई सहेपुर गांव में देर रात गाली देने की आशंका से पड़ोसियों ने पवन यादव (32) को गोली मार दी। गोली पवन के कमर को छूकर निकल गई। इसी दौरान लोगों ने उसके पीठ पर धारदार हथियार से भी वार किया। जिससे वह घायल हो गया। 

विज्ञापन


पवन के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पवन ने बताया कि वह पत्नी को बोल रहा था पड़ोसी समझे कि वह उन्हें गाली दे रहा है।

बलुआ थाना क्षेत्र के मड़ई सहेपुर गांव का रहने वाला पवन यादव निजी वाहनों का ड्राइवर है। आसपास के लोग बुलाकर अपनी गाड़ी चलवाते हैं। इसी से इसका जीविकोपार्जन होता है। पवन ने आरोप लगाया कि शनिवार की देर रात में घर पहुंचकर अपने पत्नी से भोजन मांगकर खटिया पर लेट गया।

विज्ञापन

पीड़ित परिवार पहुंचा थाने

घायल का इलाज करवाने पहुंचे अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
भोजन लाने में थोड़ी देर होने पर वह पत्नी को बोलने लगा। जिसपर पड़ोसी ये समझे कि वह उन्हें बोल रहा है और गाली दे रहा है। जिसके बाद उन्होंने कट्टे से उस पर फायरिंग कर दिया। पवन ने बताया कि मैं कट्टा छिनने का प्रयास किया जिससे गोली मेरी कम को छूकर निकल गई।

वहीं पीछे खड़े लोगो ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। रात में 112 नंबर पर सूचना देने के बाद मैं बलुआ थाने पहुंचा, जहां देर रात एफआईआर दर्ज हुई। उसने आरोप लगाया कि सुबह रविवार को मेडिकल के लिए जैसे ही घर से निकला मारूफपुर चौकी इंचार्ज पहुंचकर उल्टा हमारे घर मे घुसकर चेकिंग करने लगे। 

पूरा दिन मुझे चौकी से लेकर घर तक दौड़ाकर प्रताड़ित करते रहे। बगल के लोग दबंग किस्म और पैसे वाले हैं। पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, इस मामले में कार्यवाहक थानाप्रभारी इंस्पेक्टर सलील स्वरूप आदर्श ने बताया कि तहरीर पर सुनील यादव के ऊपर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द से जल्द घटना का कारण पता करके ऊचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें