ताराजीवनपुर। क्षेत्र के सदलपुरा गांव निवासी राजेश गुप्ता के पुत्र पुनीत गुप्ता ने बृहस्पतिवार को एक अनाथ युवती से सेंट्रल कॉलोनी स्थित घोघारी बाबा मंदिर शादी रचाई। इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने वर-वधू का आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चकिया तिराहे के समीप रहने वाले एक परिवार में सुनीता अपना गुजर बसर करती थी। इसके साथ ही उनके पढ़ाई भी शुरू कर दी थी। परिवार के रिश्तेदारी के ही सदलपुरा निवासी युवक पुनीत गुप्ता का घर पर आना जाना था। इस दौरान दोनों को एक दूसरे से प्रेम हो गया। इसके बाद पुनीत सुनीता को अपने घर सदलपुरा ले गया। जहां परिवार वालों की रजामंदी के बाद बृहस्पतिवार को बृहस्पतिवार को सेंट्रल कॉलोनी स्थित घोंघारी मंदिर प्रांगण में सुनीता के साथ शादी रचाई। इस दौरान शादी में क्षेत्र के संभ्रांत लोग शामिल हुए। सभी युवक के पहल की खूब सराहना की। इस मौके पर किसान नेता केदार यादव, गुड्डू, गोलू गुप्ता, पाखंड गुप्ता, माखन गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।