फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: गंगा में डूबे युवक का सातवें दिन भी नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत चहनिया निवासी नीतीश रस्तोगी(21) को गंगा में डूबे सात दिन बीत चुके हैं। इसके बाद भी अब तक उसका कहीं पता नहीं चला पाया है। वहीं अनहोनी की आशंका को लेकर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

चहनिया के खंडवारी गांव निवासी नीतीश अपने साथी प्रिंस खरवार व प्रिंस कुमार के साथ 10 दिसंबर को बाइक से दर्शन के लिए मार्कण्डेय महादेव मंदिर गया था। तब से वह लापता है। काफी खोजबीन के बाद पांचवें दिन परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर दी। बुधवार की देरशाम बलुआ पुलिस ने बिहार के मोहनिया व नौबतपुर से उसके दोनों साथियों को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि नहाने के दौरान नीतीश डूबने लगा तो वे छोड़कर भाग गए। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पूरे दिन पुलिस टांडा कला, मार्कण्डेय घाट से लेकर चोचकपुर घाट के करीब नाव से नीतीश को ढूंढने में जुटी रही लेकिन उसका पता नहीं चल सका। नीतीश के लापता होने को लेकर दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें