फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पत्नी की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेवरियाबाद पेट्रोल पंप के पास छह दिन पहले पुलिस लिखी कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की शनिवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी अब भी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

कंदवा थाना क्षेत्र के घोसवा गांव निवासी प्रदीप सिंह (37) अपनी पत्नी नेहा सिंह (33 ) के साथ 28 सितंबर की सुबह बिहार के भभुआ स्थित मां मुंडेश्वरी धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। जैसे ही वे जेवरियाबाद गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे, तभी सैयदराजा की ओर से आ रही पुलिस लिखी कार ने ट्रक से पास लेने के चक्कर में उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक कार में फंस गई थी, जिससे कार सवार मौके से भाग नहीं सके। बताया जा रहा है कि कार सवार रामनगर से गाजीपुर की ओर जा रहे थे।
घायल दंपती को तत्काल वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया था। प्रदीप के शरीर पर करीब 100 टांके लगाए गए थे, जबकि उनकी पत्नी नेहा का ऑपरेशन कर हड्डी में प्लेट डाली गई थी। इलाज के बाद दोनों को घर भेज दिया गया था। लेकिन शनिवार की भोर में प्रदीप की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रदीप इकलौते पुत्र थे। बेटे की मौत की खबर सुनते ही पिता धीरेन्द्र प्रताप सिंह और मां पुष्पा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी नेहा, जो खुद घायल हैं, पति की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गईं। प्रदीप की मौत से नाबालिग पुत्र और पुत्री के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि अब तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें