फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 11 हजार दीपों से जगमग हुआ यज्ञ स्थल, युग निर्माण का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। गायत्री परिवार की ओर से गढ़वा उत्तरी गांव के रघुकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा के अंतिम दिन मंगलवार की रात दीपदान किया गया। यज्ञ स्थल परिसर घरों से आए हजारों दीयों की रोशनी से जगमग हो गया। छोटे-छोटे बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं ने पूरे उत्साह से दीप जलाकर गायत्री दीप महायज्ञ में आहुति दी। लोगों ने युग निर्माण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

28 मार्च से शुरू हुए प्रज्ञा पुराण कथा एवं गायत्री महायज्ञ के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भीड़ ज्यादा होने के कारण यज्ञ कुंड में आहुति का कार्यक्रम दोपहर बाद तक चलता रहा। लोगों ने श्रद्धा से गायत्री महायज्ञ में प्रतिभाग किया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। शाम के वक्त दीपयज्ञ की तैयारियां दोपहर से ही शुरू हो गई थीं। बड़ी संख्या में कन्याएं दिये सजाने में जुट गईं। कार्यक्रम स्थल पर हजारों दीप मालाएं सजाई गईं। इससे पहले खेमचंद्र विशाल ने मानव में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग के अवतरण की परिकल्पना को साकार करने के लिए लोगों को श्रेष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने प्रतिदिन कम से कम एक माला गायत्री मंत्र का जाप, अखंड ज्योति एवं युग निर्माण योजना का नियमित अध्ययन करने आदि का संकल्प दिलाया। दीप महायज्ञ का कार्यक्रम हुआ। पूर्णाहुति में दक्षिणा के रूप में लोगों को अपनी एक बुराई त्यागने का संकल्प दिलाया गया। चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने देव मंच पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने गायत्री परिवार के सामाजिक आंदोलनों की सराहना की। इस दौरान प्रभात जायसवाल, विनीत प्रजापति, राजेश सिंह, शिवरतन गुप्ता, केसरी नंदन, राम जनम जायसवाल, जमुना पाल, राघवेंद्र प्रताप सिंह, किरण जायसवाल, पूजा देवी आदि लोग मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें