फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News : देवदूत बना आरपीएफ जवान, चलती ट्रेन से गिर रही महिला की बचाई जान, सीसीटीवी आया सामने

Wed, 02 Apr 2025 09:24 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही महिला की आरपीएफ के जवान ने जान बचाई। ट्रेन पर जैसे ही महिला सामने से दिखाई देती है तेजी के साथ जवान उस तक पहुंचता है और उसे खींचकर बचा लेता है।
विज्ञापन
महिला को बचाता जवान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह पर चलती ट्रेन में चढते समय पैर फिसलने से महिला नीचे गिर पड़ी। नीचे गिरते समय आरपीएफ के जवान की नजर पड़ गई और उसने दौड़ कर महिला को बचा लिया। जवान के सक्रियता की सराहना की जा ही है।

विज्ञापन


रेलवे सुरक्षा बल पीडीडीयू पोस्ट के निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि बुधवार की सुबह सवा नौ बजे जोगबनी-आनंद विहार सीमांचल एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या छह पर आई थी। ठहराव के बाद ट्रेन खुल गई। इस बीच अकबरपुर निवासी महिला निर्मला देवी (40) ट्रेन पर चढ़ने लगी।

वह स्लीपर कोच संख्या एस -6 में सवार हो रही थी। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच गैप में गिरकर घिसटने लगी। इस बीच आरपीएफ के जवान शिव कुमार शर्मा की नजर पड़ गई और उसने दौड़ कर महिला को खींच कर मौत के मुंह से बाहर निकाला।
विज्ञापन


महिला यात्री को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। बाद में महिला को गंतव्य के लिए दूसरे ट्रेन में बैठाकर रवाना किया गया। महिला यात्री एवं उसके परिवार द्वारा आरपीएफ के इस सराहनीय कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें