फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु का किया पूजन

Sat, 01 Aug 2015 01:28 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा का पर्व जनपद में शुक्रवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। मठों में गुरु दर्शन का जो  सिलसिला सुबह शुरू हुआ, वह देर शाम तक चलता रहा। अपने-अपने गुरुओं के  दर्शन पाकर शिष्य निहाल हो उठे।
विज्ञापन



   नगर स्थित नए सरकार आश्रम पर लोग कतारबद्ध होकर दर्शन-पूजन कर रहे थे। जबकि आश्रम स्थल मेले में तब्दील हो गए थे।  गुरु पूर्णिमा के मद्देनजर आश्रमों और मठों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ था। पौ फटकते की गुरु दर्शन का क्रम शुरू हो गया। वैसे अपने-अपने गुरुओं का दर्शन कर समय से घर पहुंचने के लिए  शिष्यों ने एक दिन पूर्व की आश्रमों पर डेरा डाल रखा था।

इस क्रम में मानव उत्थान सेवा समिति कीओर से रविनगर स्थित आश्रम में सतपाल महाराज के शिष्य प्रयागानंद जी महाराज को फूल माला अर्पित कर श्रद्धा दिखाई गई। इस मौके पर बचाऊ प्रधान, श्यामली, डा. विवेक, लखन प्रसाद, रेखा, शोभा, कृष्ण मोहन, रामविलास, भरोस, अन्नपूर्णा देवी, मीरा, गुड़िया जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन


संचालन वीरेन्द्र प्रताप सिंह दाढ़ी ने किया। पतंजलि योग पीठ और भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से नगर स्थित कैंप कार्यालय पर यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें यज्ञाहुति देते हुए लोगों ने योग कर गुरु शिष्य परंपरा को निभाने का वचन लिया।

 संस्कार भारती की ओर से वरिष्ठ कला साधक सोमनाथ बनर्जी के आवास पर पहुंच कर उनको नारियल और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर किशन प्रसाद गुप्ता, सुधीर भास्कर पांडेय, सुरेन्द्र, राजदीप, सुनील श्रीवास्तव, सुदामा सिन्हा, संतोष सिंह, शिवेन्द्रलाल चक्रवर्ती, सुधीर कुमार पांडेय रहे।


आटो रिक्शा चालक संघ समिति की ओर से गुरुपूर्णिमा के मौके पर रेलवे स्टेशन पर हनुमान मंदिर परिसर में मां अन्नपूर्णा का प्रसाद का वितरण किया गया। इसमौके पर प्रदीप तिवारी, संजीव, सच्चू गुरु, राजाराम तिवारी आदि रहे। भारत स्काउट गाइड स्कूल ओपेन ग्रुप के सदस्यों ने प्रति वर्ष की तरह संतोष पांडेय का सम्मान किया।

 इस मौके पर बाबूलाल, राहुलकुमार, पंकज, मारकंडेय सिंह, प्रदीप, विकास, अश्वनी, ज्योति, दीपा, नीतू, तृप्ति आदि रहे। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के जगदीशपुर भटरियां गांव में साईनाथ मंदिर पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह बिलारीडीह शिव मंदिर पर अंतराष्ट्रीय गुरू बड़े सरकार, छोटे सरकार स्वामी परमहंस जी महाराज के शिष्यों ने दर्शन पूजन किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें