फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा विधायक ने भी जताई आपत्ति

Sat, 01 Aug 2015 01:19 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी रामनगर मुगलसराय महायोजना 2031 के संबंध में आपत्ति दाखिल करने के अंतिम दिन क्षेत्रीय विधायक बब्बन सिंह चौहान ने भी नगर पालिका कार्यालय पर पहुंच कर आपत्ति जाहिर की।
विज्ञापन


बताया कि शहर की सूरत किसी हालत में बिगाड़ने नहीं दी जाएगी।  
  विधायक बब्बन सिंह चौहान ने 11 बिंदुओं पर आपत्ति विकास प्राधिकरण के अधिकारी को पत्र के रूप में सौंपी। बताया कि यूपीएसआईडी द्वारा एनएच दो बाईपास के पास औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया गया है, इसको महायोजना में नहीं दिखाया गया है।

इस महायोजना में गांव की सीमा स्पष्ट नहीं दिखाई गई है। चंदासी मंडी के पास फ्लाई ओवर बनाने, शाहपुरी औद्योगिक क्षेत्र को फिर से स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



 मुगलसराय शहर केपास सीवर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने, शहरमें मिनी स्टेडियम की स्थापना करने, शहर की सड़कों को यथावत रखने की मांग की गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें