क्षेत्र के बाबा कीनाराम तपोस्थली रामगढ़ मे बाबा सिद्धार्थ राम गौतम ने बाबा कीनाराम का दर्शन पूजन किया व प्रसाद के रूप तैयार बाबा की पसन्द मछली भात को ग्रहण किया। इसके बाद बाबा गौतम राम ने उपस्थित भक्तों को आशीर्वचन दिया। इस वर्ष कीनाराम का जन्मोत्सव भी गौतम राम के देखरेख में ही मनाया गया। बुधवार को बाबा गौतम राम बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ पहुचकर दर्शन पूजन किया।
मठ से जूडी जमीनों का निरिक्षण किया।प्रसाद के रूप मे बनी बाबा कीनाराम का मुख्य प्रसाद को भक्तो संग ग्रहण कर आशीर्वचन दिया। बाबा कीनाराम तपोस्थली रामगढ के आयोजक अजीत सिंह ने बताया कि बाबा सिद्धार्थराम जी आज बाबा कीनाराम का दर्शन करने आये है। दर्शन बाद मठ से जुडी जमीन का निरिक्षण कर वाराणसी वापस चले जाएंगे। कुछ समस्या न्यायालय मे लंबित है। निर्णय आने पर यहां के बारे मे सेाचा जाएगा।