फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 ट्रेनें आज रहेंगी निरस्त

Thu, 05 Jan 2017 01:35 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेनों की जानकारी लेते रेलयात्री।
विज्ञापन
ट्रेनों के विलंब की स्थिति बहुत अधिक बढ़   गई है। मंगलवार को ट्रेनें  24 घंटे विलंब से पहुंचकर गंतव्य को रवाना हुईं। बुधवार को 13 ट्रेनें रद्द रहीं।  यात्रियों को ठंड में परेशानी का सामना करना पड़   रहा है। डीआरएम  किशोर  कुमार का कहना है कि कोहरे के कारण  ट्रेनों का  परिचालन असामान्य हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार को डाउन हावड़ा राजधानी, डाउन  सियालदह राजधानी, डाउन पटना राजधानी एक्सप्रेस,  डाउन उद्यानआभा एक्सप्रेस, डाउन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, डाउन भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, डाउन मगध एक्सप्रेस समेत चार दर्जन से अधिक ट्रेनें चार से 30 घंटे से अधिक विलंबित होकर गंतव्य  को रवाना हुईं। वहीं डाउन  पूर्वा एक्सप्रेस, अप और डाउन नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, अप और डाउन आनंद  विहार टर्मिनल हटिया एक्सप्रेस, अप नीलांचल एक्सप्रेस, डाउन पंजाब मेल,  डाउन अपर इंडिया एक्सप्रेस, डाउन भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, अप और डाउन  वाराणसी मुगलसराय पैसेंजर और अप और डाउन मुगलसराय इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहीं। बुधवार को आरंभिक स्टेशन से  रीशेड्यूलिंग के कारण अप पटना राजधानी एक्सप्रेस, डाउन भुवनेश्वर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, डाउन अजमेर सियालदह एक्सप्रेस डाउन समेत चार दर्जन  ट्रेनें एक से  पंद्रह घंटे तक विलंबित होकर बुधवार को मुगलसराय पहुंचेंगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें