फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: टिप-टिप बरसा पानी...पर महिलाओं ने लगाए ठुमके

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी में मस्ती करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। बरसात की झमाझम फुहारों के बीच कैलाशपुरी स्थित एक आवास पर रविवार को महिलाओं ने धमाल मचाया। करीब 20 से अधिक महिलाओं ने यहां मिलन समारोह आयोजित कर आपसी सौहार्द और दोस्ती को और गहरा किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत क्वीज प्रतियोगिता से हुई, जिसमें महिलाओं ने न केवल अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया बल्कि तेज-तर्रार जवाबों से सभी को चकित कर दिया। इसके बाद माहौल को और रंगीन बनाया नृत्य और गायन ने। मशहूर फिल्मी गीतों पर महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाए तो कुछ ने अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया।पार्टी में पारंपरिक खेलों और मजेदार गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिससे माहौल खुशनुमा बना रहा।
विज्ञापन

आयोजन में शामिल महिलाओं ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम घर-परिवार की जिम्मेदारियों से अलग मानसिक सुकून और आपसी अपनत्व का अहसास कराते हैं।
मौके पर मौजूद महिलाओं ने बरसात के मौसम में चाय-पकौड़ी का लुत्फ भी उठाया। निधि तिवारी, मीना सिंह, संजना, हनी, ज्योति, सरिता, पूनम सिंहा आदि रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें