फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवेशन मे विजेता पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
पीडीडीयू रेलवे के ईसीआरकेयू के प्लांटडिपो कारखाना शाखा के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित विजेता प - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लांट डिपो शाखा कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित त्रिवार्षिक अधिवेेशन में शाखा के चुनाव में विजेता पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर निर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने का वादा दोहराया।
विज्ञापन

समारोह में निर्वाचित शाखा अध्यक्ष एसपी सिंह, शाखा मंत्री सुल्तान अहमद, कार्यकारी अध्यक्ष एके उपाध्याय, संयुक्त मंत्री केदारनाथ तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष रामजी यादव, अशोक कुमार गुप्ता, सहायक मंत्री मोहन राम, दिनेश कुमार सिंह, संगठन मंत्री बीबी सिंह, बृजमोहन लाल, सीसीएम अनुज कुमार सिन्हा, अरविंद कुमार, डेलीगेट टु टीजीएम रमेश कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार, विजय बहादुर प्रसाद सिंह आदि पदाधिकारियों ने शपथ ली। यूनियन के केंदीय सहायक महामंत्री मिथलेश कुमार और केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर डीपी यादव, केदार प्रसाद, एसपी सिन्हा, श्रीराम सिंह, महेन्द्र कुमार, शोभनाथ सिंह, अशोक सिंह, भैयालाल, आईबी मिश्रा, डीके गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, संजय कुमार शर्मा, जीत बहादुर थापा, ऋषिकेश यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें