फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच प्रतियोगिता में विजेताओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलवे मुगलसराय मंडल में चल रहे राजभाषा सप्ताह के समापन पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच आयोजित हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने विजेताओं को नगद और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इसके पूर्व मंडल कला समिति के सदस्य और स्काउट गाइड के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का मन मोहा। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत डीआरम पंकज सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।
विज्ञापन

इस मौके पर डीआरएम ने कहा कि हिंदी हमारे भावों और विचारों का सशक्त माध्यम है। हमें अपने कार्यालयों में हिंदी में कार्य करने की जरूरत है। कहा कि भारतीय रेल का सीधा सरोकार हिंदी है। भारतीय रेल की पटरी के साथ हिंदी भी अपनी यात्रा करती है। रेल के कार्यालयों में हिंदी का प्रयोग सर्वाधिक होता है। अतिथियों का स्वागत करते हुए अपर मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि मंडल में हिंदी के प्रयोग एवं प्रचार प्रसार की प्रगति संतोषप्रद है। राजभाषा के क्रियान्वयन में हमारा मंडल लोन में सबसे आगे है। कहा कि हिंदी हमारे चेतना की भाषा है। इसके पूर्व राजभाषा विभाग की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में मंडल के प्रतिभागी अधिकारी, कर्मचारी और रेलवे विद्यालय के बच्चों सहित 87 लोगों को पुरस्कृत किया गया। हिंदी में काम करने वाले गया, डेहरी आन सोन, जपला, भभुआ रोड आदि में लाइन में काम करने वाले कर्मचारी डीआरएम के हाथों पुरस्कार लेकर प्रसन्न नजर आए। इस मौके पर राजभाषा अधीक्षक अरविंद मिश्र, विनोद कुमार, राजभाषा सहायक रविभूषण, जहांगीर आलम, रामरोस राय रहे। संचालन संतोष कुमार तिवारी ने और धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल राजभाषा अधिकारी दिनेश चंद्र ने किया।
हिंदी प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी पुरस्कृत : पीडीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेलव प्लांट डिपो की ओर से चल रहे राजभाषा सप्ताह के समापन पर मुख्य कारखाना प्रबंधक ने हिंदी प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान हिंदी को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। समापन समारोह का उद्घाटन मुख्य कारखाना प्रबंधक जावेद अख्तर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजभाषा के विकास मे लिए हमें अपना सर्वोच्च योगदान देने की आवश्यकता है। सरकारी काम काज को हिंदी में करना एक संवैधानिक जिम्मेदारी है, इसे हम सभी को पूरा करना चाहिए। इसके पूर्व सप्ताह के दौरान निबंध, हिंदी वाक, हिंदी प्रारूप एवं टिप्पण प्रतियोगिता और राजभाषा क्विज प्रतियोगिता में विजेता कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर उपमुख्य इंजीनियर एचसी यादव, अधिशासी इंजीनौियर रामअवध सिंह, आरके त्रिपाठी, आर आर सिंह, दीपकराज राय, संजय कुमार, सुरेन्द्र कुमार, वीके पांडेय, रामफेर यादव, अरविंद कुमार, रामप्रवेश यादव, राजकुमार, अमित कुमार सिन्हा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें