फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: लोकमान्य तिलक भागलपुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच का पहिया जाम

विज्ञापन
पीडीडीयू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में स्लीपर कोच जोड़ते अ​धिकारी। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर(चंदौली)। लोकमान्य तिलक (मुंबई) से भागलपुर जा रही डाउन 12336 भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच का पहिया जाम हो गया। ऐसे में कोच को अलग किया गया। वहीं यात्रियों के हो हल्ला के बाद पीडीडीयू जंक्शन पर नया कोच जोड़ा गया। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन एक घंटे तक खड़ी रही।
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक -भागलपुर एक्सप्रेस सोमवार को दिन में 11.43 बजे पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। कंट्रोल से सूचना मिली कि इस ट्रेन का एस-1 कोच का पहिया जाम हो गया था। ऐसे में सतना और छिवकी के बीच टिकुरिया स्टेशन पर ट्रेन रोक कर खराब कोच को हटा दिया गया। इसके यात्रियों को दूसरे कोच में बैठा दिया गया। एक कोच के यात्रियों को दूसरे कोचों में भेज दिए जाने से अन्य कोचों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई और इससे दिक्कत होने लगी। ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचने पर यात्री हल्ला मचाते हुए नया कोच जोड़ने की मांग करने लगे। स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, डीएमई विरज कुमार, सीएसजी एनके मिश्र, सहित अन्य अधिकारियों की टीम पहुंची और आधे घंटे के प्रयास से नया स्लीपर कोच गार्ड कोच के पीछे जोड़ा गया। यात्रियों को इसमें बैठाया गया। इसके बाद 12:43 बजे ट्रेन को आगे रवाना हुई। इस दौरान ट्रेन एक घंटे तक प्लेटफार्म पर रुकी रही। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि पीडीडीयू जंक्शन पर भागलपुर एक्सप्रेस में स्लीपर का नया कोच जोड़ा गया और उसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें