फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने फिर ली करवट, किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मौसम की लगातार बेरुखी से किसानों के माथे पर बल आ गया है। दिसंबर में असमय बारिश से धान की फसल बर्बाद हो गई तो अब आसमान में छाए बादल और बूंदाबांदी से गेहूं की फसल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। खेतों में पककर तैैयार फसल की कटाई शुरू है लेकिन मौसम के मिजाज से इस फसल को किसानों के बचाने के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। हवाओं के चलने से मौसम में नमी छा गई। इससे गेहूं की कटाई में बाधा आई है। वहीं कटाई रुकने से किसान भी चिंतित हैं।
विज्ञापन

तकरीन एक सप्ताह पहले मौसम के खराब होने के बाद सुधार होने पर किसान जल्दी से गेहूं की कटाई और मड़ाई में जुटे थे लेकिन शुक्रवार की सुबह अचानक मौसम बदलने, आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश होने से कटाई और मड़ाई का काम बाधित हो गया है। यह जरूर रहा कि दोपहर बाद आसमान साफ हुआ मगर नमी आने से काम रूक गया है। इस साल जिले में गेहूं की 1.12 लाख हेक्टेयर में खेती हुई थी। लेकिन शुरूआती दौर से ही मौसम की बेरुखी से गेहूं की खेती पर असर पड़ा है। पैदावारज भी कम हुई है।
कृषि मौसम विज्ञानी डॉ. कृष्ण मुरारी पांडेय के अनुसार आगामी सप्ताह में हल्की वर्षा होने के साथ ही साथ बादल रहने के आसार है। औसत और अधिकतम तापमान 34.0 से 38.0 डिग्री सेंटीग्रेड के मध्य, न्यूनतम तापमान 21.0 से 24.0 डिग्री सेंटीग्रेड के मध्य रहने की संभावना है। जबकि आर्द्रता 53-61 % के बीच रहेगी। तेज गति से पुरवा हवा चलने की संभावना है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि जल्दी से कटाई और मड़ाई का कार्य पूरा कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें