पीडीडीयू नगर। पिछले एक सप्ताह से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर शुक्रवार को थम गया और घटाव शुरू हो गया। दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा का जलस्तर घट रहा है। शनिवार की शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर 68.72 मीटर पर पहुंच गया। वहीं, शुक्रवार को 69.14 मीटर था।
जिले में 31 जुलाई के बाद से गंगा में लगातार बढ़ाव जारी था। सात जुलाई से दो से तीन सेंटीमीटर की प्रतिघंटे बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं शुक्रवार को जलस्तर स्थित होने से लोगों ने राहत की सांस ली। जिले के बलुआ घाट की दो सीढि़यों से पानी उतर गया। वहीं शनिवार को केंद्रीय जल आयोग की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार जिले में गंगा का जलस्तर 68.72 मीटर रहा। जो शुक्रवार को 69.14 मीटर था। यानि 24 घंटे में 42 सेंटीमीटर का घटाव हुआ।