फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मालवाहक ने युवक को मारी टक्कर, फिर कुचलकर भाग गया चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के इंडियन ऑयल गेट के पास शनिवार की सुबह पांच बजे तेज रफ्तार मालवाहक ने पहले बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इसके बाद वाहन खड़ा कर चालक भाग गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल पहंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लेडुवापुर निवासी चंद्रबाबू प्रताप त्यागी (30) एक निजी स्कूल में बस चलवाता था। खुद भी हिनौली स्थित एक विद्यालय के बच्चों को ले जाता था। शुक्रवार की शाम वह अपने मित्र से मिलने के लिए चंदौली के फगुइया गांव गया था। शनिवार को भोर में पीडीडीयू नगर की ओर जाते समय इंडियन ऑयल गेट पास तेज रफ्तार मालवाहक ने चंद्रबाबू की बाइक पर टक्कर मार दी और फिर उसे कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगवारे पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। उसके पास मिले आधार कार्ड से शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद रोते बिलखते परिजन अलीनगर थाने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मालवाहक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें