फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों में नहीं पहुंच रहा है पानी

Thu, 10 Sep 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सिंचाई बंधु की बैठक बुधवार को विकास भवन सभागार में हुई।
विज्ञापन


इसमें किसानों ने सीडीओ से नहरों के टेल तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायत की। साथ ही जर्जर विद्युत तारों को बदलने की मांग भी की।


  उन्होंने कहा बिजली विभाग के ठेकेदार किसानों से कनेक्शन के नाम पर पैसा तो ले रहे हैं लेकिन उन्हें कनेक्शन नहीं मिल रहा है।

किसानों ने बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी एमपी सिंह से कहा कि अमड़ा सहित कई विद्युत उपकेंद्र ऐसे हैं, जहां से ग्रामीण इलाकों के खींचे गए विद्युत तार अत्यंत जर्जर हो चुके हैं।
विज्ञापन


तार टूटने से किसानों की फसल कई बार जल जाती है। लेकिन इसके एवज में किसानों को न तो मुआवजा दिया जाता है ना ही दोषी ठेकेदार के विरुद्घ कोई कार्रवाई ही की जाती है। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी कमलजीत सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, दीनानाथ श्रीवास्तव, रविंद्रनाथ सिंह, शेषनाथ, बबलू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें