स्थानीय कस्बे से डैना गांव तक जाने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण में मानक
पूरा न होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रदर्शन कर
निर्माण कार्य को बंद करा दिया।
इसकी जानकारी होते ही लोक निर्माण
विभाग प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता लालबहादुर मौके पर पहुंच गए और
ग्रामीणों से बातचीत कर कार्य प्रारंभ करा दिया।
गौरतलब है कि
पीडब्ल्यूडी द्वारा धीना से डैना गांव को जाने वाले करीब दो किलोमीटर लंबे
संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य 17 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है। मार्ग
की गिट्टियों को मशीन से साफ कर मिट्टी पर ही पिच सड़क बनाई जा रही है।
जो
जल्द ही खराब हो जाएगी। कहा कि पूर्व में यह मार्ग अत्यंत जर्जर हो चुका
था। जिस पर आवागमन करना परेशानी भरा था। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए
थे।
जिसकी वजह से आएदिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जा रहे थे। इतने दिनों
बाद अब जब मार्ग का निर्माण हो रहा है तो उसमें अनियमितता बरती जा रही है।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता लालबहादुर ने बताया कि सड़क का
केवल नवीनीकरण का कार्य कराया जा रहा है।