फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 15 Jul 2015 01:27 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर गांव के मल्लहिया बस्ती वासियों ने तीन माह पूर्व बिजली का कनेक्शन लिया था लेकिन बिजली नहीं आई और घरों के बल्ब नहीं जले।
विज्ञापन


बिजली विभाग ने बिजली न भेजकर बिल भेज दिया। नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को पड़ाव स्थित विद्युत कम्लेन बूथ पर प्रदर्शन किया। विद्युतकर्मियों के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।

उन्होंने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ठीक करने और फिर बिल भेजने की मांग की।  तीन माह पूर्व बिजली विभाग के अभियान में गांव की तीन दर्जन से अधिक लोगों ने कनेक्शन लिया था।
विज्ञापन


 बिजली विभाग ने कनेक्शन तो दे दिया मगर गांव में न तो पोल गड़े  और न ही तार खिंचे गए। घरों में मीटर भी नहीं लगाया गया। ग्रामीण इंतजार ही करते रहे इसी बीच दो दिन पहले कनेक्शनधारकों को विभाग की तरफ से बिल दे दिया गया।
विज्ञापन


 ग्रामीण मंगलवार को शिकायत बूथ पर पहुंचे संतोषजनक जवाब न मिलने पर ग्रामीण वहां प्रदर्शन करने लगे। बाद में प्रधान वीरेन्द्र यादव से एक्सईएन इसे ठीक कराने का और एसडीओ ने ग्रामीणों से शीघ्र ही बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया।

 प्रदर्शन करने वालों में जोहरा बेगम, नगीना, इंदिरा, प्रमिला, बिकानी देवी, चंदा, कुसुम, इंद्रावती, सावित्री, मीना, हीरा, मधु, राधा आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें