फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 09 Jul 2015 01:24 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जलजमाव व गंदगी से नाराज कलानी गांव के निवासियों ने बुधवार को जिला प्रशासन के खिलाफ गांव में ही  प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि जल्द समस्या का निदान नहीं किया गया तो  उग्र आंदोलन  किया जाएगा ।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शित कर रहे लोगों का कहना था  कि गांव में चहुंओर गंदगी की भरमार है। इसकी वजह से स्थिति नारकीय हो गई है। वहीं गंदगी के चलते गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में  सफाई न होने सेे नालियां जाम हैं। जिसके चलते घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और लोगों को आवागमन  में  परेशानी  हो रही है। 
विज्ञापन


बच्चे भी गंदे पानी से होते हुए स्कूल जा रहे हैं वे इसमें गिरते भी हैं।  मरम्मत के अभाव में जल निकासी की नाली  क्षतिग्रस्त हो गई है।  ग्रामीणों ने कहा कि  सफाईकर्मी कभी नहीं आते हैं।


 गांव में जगह-जगह कूड़े-कचरे लगे हैं। बरसात के बाद इनमें से उठ रही दुर्गंध से जीवन नारकीय हो गया है। वहीं गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। 
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में गुड्डू यादव, मुन्ना पाठक, लालब्रत यादव, नंदलाल, रणजीत यादव, छोटू, ईश्वर आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें