फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस

Wed, 08 Jul 2015 01:51 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से जुड़े 185 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें मात्र 15 का मौके पर निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन


 तहसील दिवस के दौरान भटपुरवां प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापक सुमन मिश्रा के साथ गांव के चार लोगों द्वारा मारपीट करने का मुद्दा उठा। जिस पर जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

तहसील दिवस के दौरान सुमन मिश्रा ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा विद्यालय में जबरन नामांकन कराने का प्रयास किया जा रहा था, जिसका विरोध करने पर क्षुब्ध लोगों ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


 इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल बीएसए को महिला का मेडिकल कराने का निर्देश दिया। साथ ही दोषियों के खिलाफ बबुरी थाने में एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय में फर्जी नामांकन नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें