फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडवारी गांव में भी सीटी बजाकर उठाएंगे कूड़ा

Sun, 03 Jan 2016 01:41 AM IST
The village will also throw whistle Khandwari
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड  के खंडवारी गांव में अब शहरों की तर्ज पर सफाईकर्मी सीटी बजाकर घरों से कूड़ा उठाएंगे। इसके लिए गांव में पांच सफाईकर्मियों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन


यह नियुक्ति सरकार ने नहीं बल्कि नवनिर्वाचित प्रधान ने अपने खर्च पर की है। यही नहीं नियमित साफ सफाई और कूड़ा निस्तारण के लिए प्रधान ने अपने खर्च पर मिनी ट्रैक्टर भी खरीदा है।

इतना ही नहीं प्रधान ने लोगों को चेताया भी है कि यदि किसी ने इधर उधर कूड़ा फेंका तो उस पर जुर्मान भी लगेगा।
इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मे बड़े पैमाने पर प्रत्याशी पहली बार चुनकर आए हैं।

 ऐसे में इन प्रधानों में विकास के प्रति नया जोश दिख रहा है। इस पंचायत चुनाव में नए परिसीमन के तहत खड़वारी ग्राम पंचायत से अलग होकर चहनियां ग्राम पंचायत का गठन किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद खंडवारी की आबादी साढ़े तीन हजार रह गई है जबकि वोटर 2229 हैं। चुनाव में पांच लोगों ने प्रधानी की दावेदारी जतायी। इसमें 586 वोट पाकर भजुराम ने जीत हासिल की।

पहली बार जीत हासिल कर प्रधान बने भज्जू ने प्रधान पद ग्रहण करने के बाद नए तरीके से विकास की सोची। 28 दिसंबर को समिति के गठन के बाद से सबसे पहले प्रधान भज्जू ने साफ सफाई का निर्णय लिया।

 इसके लिए सरकारी सफाईकर्मी के अलावा पांच सफाईकर्मी को निजी खर्च पर रख कर उन्हें ड्रेस आदि दी। यही नहीं शहरों की तर्ज पर सफाईकर्मियों द्वारा घरों से सीटी बजाकर कूड़ा उठाने वाली जुगत यहां भी लगा दी।

 प्रधान ने कूड़ा निस्तारण के लिए अपने खर्च पर वर्ष के पहले दिन ट्रैक्टर खरीद कर सफाईकर्मियों को दिया। एक जनवरी को प्रधान ने गांव में घर घर घूमकर उन्हें सफाई की जानकारी दी और सड़क पर कूड़ा फेंकने पर अर्थदंड की चेतावनी दी।

यही नहीं सार्वजनकि शौचालय साफ रहे और सफाई के लिए पानी की कमी न होने इसके लिए पानी का छोटा टैंकर खरीदने का प्रस्ताव रखा। प्रधान ने बताया कि जल्द ही गांव में फागिंग मशीन भी खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें