फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने सेक्रेटरी पर लगाया अभद्रता करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। क्षेत्र की एक महिला ग्राम प्रधान ने पंचायत सेक्रेटरी पर अभद्रता और चेक पर दस्तखत कराकर सरकारी धनराशि को हड़पने का आरोप लगाते हुए नौगढ़ थाने में तहरीर दी है। मामला बढ़ता देख एडीओ पंचायत ने बुधवार को ग्राम प्रधान से जवाब तलब कर तत्कालीन सेक्रेटरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

नौगढ़ थाना क्षेत्र के मलेवर गांव की ग्राम प्रधान ने स्थानांतरित हो चुके सेक्रेटरी पर आरोप लगाया है कि पंचायत भवन का निर्माण कराने के लिए मेटेरियल भुगतान का एक चेक 4.32 लाख व दूसरा चेक 2. 64 लाख पर दस्तखत कराने के बाद से गायब है। कहा कि सेक्रेटरी को रात में फोन किया तो वह गाली गलौज करने लगा। ग्राम प्रधान ने मामले की शिकायत नौगढ़ थाना पुलिस में करने के साथ ही खंड विकास अधिकारी से भी की है। इसके अलावा पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को भी मामले से अवगत करा दिया है। उधर सेक्रेटरी का कहना है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। एडीओ पंचायत प्रेमचंद सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान से जवाब तलब कर सेक्रेटरी को नोटिस भेजकर सात दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें