फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट परीक्षा 28 को होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट एवं इंप्रूवमेंट परीक्षा 28 जुलाई को जिले में आयोजित होगी। परीक्षा के लिए महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज, चंदौली को एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा में जिले के लगभग 1100 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षा की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा, निगरानी, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए जाएंगे।
बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है जो मुख्य परीक्षा में एक विषय में सफल नहीं हो सके थे, जबकि इंप्रूवमेंट परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है जो अपने प्राप्त अंकों में सुधार करना चाहते हैं। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए यह परीक्षा भविष्य की उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से भी काफी अहम मानी जाती है। परीक्षा केंद्र पर बोर्ड द्वारा निर्धारित सभी मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा कक्षों में पर्याप्त संख्या में कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी तथा केंद्र व्यवस्थापक को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के प्रयोग पर पूरी तरह रोक रहेगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील की कि वे परीक्षा शुरू होने से पर्याप्त समय पहले केंद्र पर पहुंचें और अपने साथ प्रवेश पत्र तथा आवश्यक पहचान पत्र अवश्य रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें