फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्यूबवेल का मोटर खराब, 150 से अधिक किसानों के खेतों की सिंचाई ठप

विज्ञापन
ताराजीवनपुर के कुछमन में जला ट्यूबवेल का मोटर। संवाद
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। क्षेत्र के कुछमन गांव में किसानों के सिंचाई के उद्देश्य से लगे ट्यूबवेल का मोटर खराब हो गया है। एक महीने में दूसरी बार ट्यूबवेल का मोटर जला है। इसके कारण 150 से अधिक किसानों के खेतों की सिंचाई प्रभावित हो गई है। शिकायत के बाद भी मोटर बदलने की पहल नहीं की गई है। इसको लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने चेताया है कि यदि शीघ्र जला मोटर बदलकर समस्या दूर नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


गांव में इस समय गेहूं की सिंचाई चल रही है, लेकिन महीने में दूसरी बार एक सप्ताह पहले 25 केवीए का लगा मोटर जल जाने के कारण सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसान रामदेव यादव, अशोक गुप्ता, कुंवर देव, जयप्रकाश, अफ्रीका यादव, सागर यादव, आजाद सिंह, पप्पू सिंह आदि किसानों ने आरोप लगाया कि बनौली फीडर से संबद्ध कुछमन ट्यूबवेल का मोटर दूसरी बार एक सप्ताह से जला पड़ा है, जिसे बदला नहीं जा रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर जेई राजकुमार ने बताया कि किसानों के शिकायत दर्ज कराने के बाद तत्काल मोटर बदलवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें