फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आज लहराएगा तिरंगा, शहीदों को किया जाएगा नमन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में तिरंगे लाइट से सजा डीआरएम ऑफिस। संवाद
विज्ञापन
चंदौली। स्वतंत्रता दिवस पर जिले में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 अगस्त को सुबह से शाम तक कार्यक्रम होंगे। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूल-काॅलेजों और राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। वहीं, देश के लिए सर्वस्व बलिदान करने वालों को नमन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 7 बजे सभी विद्यालयों के प्रभात फेरी के साथ होगी। इसके पहले सुबह छह बजे बजे क्रॉस कंट्री रेस होगी। सुबह 8:15 बजे कलेक्ट्रेट और तहसीलों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। 9 बजे नगर पंचायत और नगर पालिका परिषद की ओर से जिले के सभी शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा।
इस दौरान आरपीएफ और स्काउट गाडड ध्वज को सलामी देेंगे। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर आरपीएफ लाइन में ध्वजारोहण करेंगे। इसी तरह नगर पालिका कार्यालय और नगर पालिका इंटर काॅलेज में ध्वजारोहण होगा। शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया जा रहा है। वहीं, डीआरएम कार्यालय को तिरंगे रंग में सजाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें