फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पोखरे पर युवक का धड़ मिला, 300 मीटर दूर सिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के अखिनी गांव में दो दिनों से लापता युवक की सिर कटी लाश पाई गई। युवक का धड़ गांव के एक पोखर से बरामद हुआ, जबकि उसका सिर पोखर से 300 मीटर दूर नहर किनारे मिला। मृतक की पहचान अखिनी गांव निवासी रविंद्र कुमार राम के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मृतक के भाई बलिस्टर कुमार गौतम ने बताया कि 3 अगस्त की रात रविंद्र कुमार अपने तीन बच्चों को लेकर मकान में सोने जा रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया। इसके बाद वह बच्चों को घर में छोड़कर रात 10:30 बजे अकेले निकल गए। देर रात पत्नी जयश्री ने फोन किया तो उन्होंने बताया कि वह दोस्तों के साथ पोखर पर बैठे हैं और थोड़ी देर में आएंगे। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने 4 अगस्त को नुआंव थाने में प्राथमिकी दी थी।
बुधवार को सुबह ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की तो पोखर से उसका धड़ और कुछ दूरी पर नहर किनारे सिर बरामद हुआ। मौका मुआयना करने के बाद डीएसपी ने एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हत्या के बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया और फिर धड़ को पोखर में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ विधायक सतीश कुमार सिंह मौके पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने एसपी से फोन पर बात कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक गोपाल कृष्ण ने बताया कि नुआंव क्षेत्र में युवक की लाश दो हिस्सों में मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें