फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी पटरी बिछाने का प्रस्ताव भेजा

Tue, 03 Feb 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद के मंडल रेल प्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इलाहाबाद और मुगलसराय के बीच तीसरी रेल पटरी बिछाने के लिए प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद इस दिशा में काम शुरू हो जाएगा। इससे इस रूट पर ट्रेनों के परिचालन में सुधार होगा। यह बातें उन्होंने सोमवार की दोपहर स्थानीय रेलवे क्षेत्र स्थित इलाहाबाद मंडल गार्ड/लोको पायलट रनिंग रूम के निरीक्षण के दौरान कहीं।
 गौरतलब है कि इलाहाबाद-मुगलसराय के बीच काफी संख्या में ट्रेनों का परिचालन होता है, लेकिन इसके लिए आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर के अभाव के चलते ट्रेनों के परिचालन में विलंब होता है। मंडल रेल प्रबंधक त्रिपाठी ने कहा कि तीसरी लाइन बिछाने का प्रस्ताव इसीलिए बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन



इसके बिछ जाने के बाद परिचालन में और सुधार हो सकेगा। इसके पूर्व वे सोमवार को लगभग साढ़े ग्यारह बजे अपने विशेष सैलून से मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। स्टेशन पहुंचने पर इलाहाबाद रेल मंडल के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद वे सड़क मार्ग से नगर में शास्त्री कालोनी के समीप बने रनिंग रूम गए। जहां उन्होंने सबसे पहले गार्ड लाबी रूम का निरीक्षण किया। फिर गार्ड एवं लोको पायलटों के लिए कमरों, किचन एवं स्टोर रूम का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गार्ड एवं लोको पायलट रूम को अधिक सुविधायुक्त बनाने के साथ ही बाहरी दीवारों पर लगी काई को साफ  कराकर रंगरोगन कराने का भी निर्देश दिया।

अंत में मंडल रेल प्रबंधक ने रनिंग रूम परिसर में बने पार्क में पौधारोपण किया और सभी कर्मचारियों को अपने आसपास के क्षेत्रों को हरा भरा रखने की नसीहत दी। इस दौरान इलाहाबाद रेलवे मंडल के संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें