बरहनी विकास खंड क्षेत्र के बिजौरा गांव में आधार कार्ड न बनने से नाराज
लोगों ने सोमवार की दोपहर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध
प्रदर्शन किया।
इस दौरान ग्रामीणों का आरोप था कि कई बार आधार कार्ड
बनाने की मांग को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई गई। लेकिन प्रशासन इसे
गंभीरता से नहीं ले रहा है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सपा नेता संतोष
उपाध्याय ने जल्द आधार कार्ड बनवाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत
कराया।
विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि जिला प्रशासन को
कई बार आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है। लेकिन आज तक
गांव में आधार कार्ड नहीं बना।
कहा कि इस समस्या के निदान के लिए कई बार
अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन इस ओर किसी ने भी ध्यान नहीं
दिया। कहा कि प्रशासन की इस उपेक्षा से आजिज आकर ही हम सभी को यह कदम उठाने
के लिए विवश होना पड़ा है।
प्रदर्शन करने वालों में दामोदर यादव, विजेंद्र
यादव, सोनू खरवार, शंकर चरण, आजाद यादव, शंकर तिवारी, तहसीलदार यादव,
मुराहू गुप्ता, जय कुमार प्रजापति, अजय पांडेय, संदीप यादव, पिंटू तिवारी,
बिट्टू यादव एवं सुरेश खरवार आदि शामिल रहे।