फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माटीगांव पहुंची टीम, जल्द होगा उत्खनन

विज्ञापन
माटीगांव के शिव मंदिर परिसर में उत्खनन करती पुरातत्व की टीम - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
चंदौली। माटीगांव स्थित शिवमंदिर के परिसर में अवशेषों की खुदाई बीएचयू पुरातत्व विभाग की टीम शुक्रवार से शुरू कराएगी। भारतीय पुरातत्व विभाग (बीएचयू) की टीम बृहस्पतिवार को गांव पहुंची और प्राचीन मंदिर परिसर में पहुंच साफ-सफाई का कार्य शुरु दिया। टीम के दोबारा से उत्खनन का कार्य शुरु करने से क्षेत्र के लोगों में भी खनन को लेकर काफी उत्सुकता है। लोगों का मानना है कि इससे गांव को नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के माटीगांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर लोगों के आस्था का केंद्र है। पुरातत्व विद् भी सर्वे के दौरान खंडित मूर्तियों के बारे में कुषाण और गुप्तकालीन होने का दावा कर चुके। मंदिर परिसर में दो हजार वर्ष पुरानी कुषाण कालीन ईंट और 600 से 1200 ईस्वी के काल के मध्य निर्मित प्रमुख हिंदू देवी-देवताओं की समूची और खंडित मूर्तियां मिल चुकी हैँ। इसे देखने के बाद मिट्टी के नीचे प्राचीन ऐतिहासिक साक्ष्यों के छिपे होने की संभावना जताई गई। बृहस्पतिवार को टीम दोबारा से उत्खनन के लिए गांव पहुंच गई। टीम में शामिल प्रो. अनिल कुमार दुबे ने बताया कि आगे उत्खनन करके तत्कालीन समय में मानव सभ्यता के आवासीय सुविधाओं के विकसित होने के बारे में पता लगाया जाएगा। पुरातत्व की टीम में डा. विनय कुमार, राहूल कुमार त्यागी, अभिषेक कुमार सिंह, परमदीप पटेल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें