फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आज रात से बंद हो जाएगा टांडाकला-कैथी पीपा पुल

विज्ञापन
टांडाकला पीपा पुल पर आते जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
टांडाकला। टांडा और कैथी के बीच स्थित गंगा नदी पर बना पीपा पुल 15 जून की रात में हटने लगेगा। इस पुल पर आवागमन बंद होने से लोगों को मार्कंडेय महादेव का दर्शन-पूजन करने जाने वालों को अब लंबा चक्कर काटना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्रति वर्ष पीपा पुल को तोड़ने का काम 15 जून से शुरू हो जाता है। मानसून के मद्देनजर पीपा पुल पर आवागमन बंद कर दिया जाता है। वहीं, मानसून के बाद 15 अक्तूबर से पीपा पुल का निर्माण कर आवागमन शुरू होता है। कैथी में मार्कंडेय महादेव मंदिर जाने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लोगों की मांग पर वाराणसी के कैथी और टांडा कला के बीच पीपा पुल का निर्माण वर्ष 2021 में कराया गया था।
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की पहल पर इसका निर्माण कराया गया था। इससे लोगों को राहत मिली है। पूर्वांचल में 15 जून से मानसून का आगाज माना जाता है। इसी कारण इस दिन से पीपा पुल हटाने का काम शुरू होता है। पीपा पुल हटाए जाने से स्थानीय व्यापारियों सहित मार्कंडेय महादेव के भक्तों के लिए आवागमन परेशानी भरा होगा।
विज्ञापन

लोगों को अब चहनियां से चौबेपुर होते हुए जाना होगा। इस संबंध में घाट दरोगा दीना सिंह ने बताया कि पीपा पुल को हटाने के लिए आदेश आ चुका है। इसके लिए 15 जून को आधी रात से पुल को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें