फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चार माह से बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहा सफाईकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। हेसामपुर में तैनात सफाईकर्मी हरिनंद को चार महीने से बिना सूचना के अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित कर दिया गया है। हरिनंद का स्थानांतरण हिनौली ग्राम पंचायत में किया गया था, लेकिन उन्होंने स्थानांतरण आदेश के बावजूद कार्यभार ग्रहण नहीं किया। एडीओ (पंचायत) की रिपोर्ट के आधार पर डीपीआरओ नीरज सिन्हा ने निलंबन की कार्रवाई की है। एडीपीआरओ को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि हरिनंद ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया और बिना किसी पूर्व सूचना के लंबे समय तक अनुपस्थित रहे। यह सेवा नियमों का उल्लंघन है। एडीओ (पंचायत) की रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया कि सफाईकर्मी ने हिनौली ग्राम पंचायत में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई और न ही अपने कार्यों को शुरू किया। उन्होंने बताया कि इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। जांच अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे मामले की विस्तृत जांच करें और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अपनी रिपोर्ट जल्दी प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें