फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सर्द हवाओं से धूप बेअसर, दो डिग्री गिरकर 18 पर पहुंचा अधिकतम तापमान

विज्ञापन
कंदवा क्षेत्र में कोहरे के बीच आवागमन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में शुक्रवार को दूसरे दिन भी ठंड और गलन से लोग परेशान रहे। सर्द हवा से धूप बेअसर रहा। दो डिग्री गिरकर अधिकतम तापमान 18 पर पहुंच गया। सुबह दृश्यता बेहद कम होने के कारण सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घने कोहरे से कई इलाकों में वाहनों के चालक हेडलाइट जलाकर रेंगते नजर आए। दिन के 12 बजे सूरज निकला लेकिन धूप का असर कम रहा। जिले का अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार के 20 से दो डिग्री गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर नौ से 10 डिग्री हो गया।

शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया था। कोहरे ने वाहनों की गति पर ब्रेक लगा दी थी। वाहन रेंगकर चलते रहे। कोहरे के कारण दृश्यता 15 मीटर की रही। कोहरे के कारण भारी वाहनों के चालकों ने अपने वाहनों को सड़कों के किनारे होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट पर खड़े कर दिए। दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकली। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे। धान की कटाई कर रहे किसान खेतों पर देर से पहुंचे।
विज्ञापन

बाजार भी सुबह देर से खुले और शाम को जल्द बंद हो गए। ठंड से बचाव के लिए घर, दुकान, प्रतिष्ठान, दफ्तर आदि में अंगीठी, हीटर, लकड़ी, कोयला, गैस बर्नर आदि जलाते रहे। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी दो दिनों तक चंदौली में घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें