फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 घंटे बाद हड़ताल खत्म

Tue, 28 Apr 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कस्बा में अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा चलाए जा रहे पचास घंटे के भूख हड़ताल के तीसरे दिन सोमवार को प्रभारी एसडीएम राधेश्याम गुप्ता व तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार राय ने पहुंचकर आन्दोलनरत किसानों की मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


आश्वासन के पश्चात पचास घंटे से भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता शशिकान्त सिंह व शमशेर चौहान को भाकपा माले के वरिष्ठ नेता कृष्णा राय ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त कराया।


बता दें कि 25 अप्रैल से भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने  पचास घंटे की भूख हड़ताल शुरू की थी। किसान नेता शशिकान्त सिंह व शमशेर चौहान भूख हड़ताल पर बैठ गये थे।
विज्ञापन


भूख हड़ताल के तीसरे दिन आयोजित सभा में पहुंचे तहसील द्वय अधिकारियों के समक्ष मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के सम्बोधन में 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि बीस हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों को मुआवजा मिले, पेशगी व बंटाईदार पर खेती करने वाले मजदूर किसानों को चिह्नित किया जाए। इस दौरान विजयी राय, सारनाथ, तेजू, हीरावती, रामदयाल आदि रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें