मुगलसराय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करती सीटीआर अर्चना श्रीवास्तव
चीफ कोआर्डिनेटर स्वच्छ भारत अभियान अर्चना श्रीवास्तव ने शुक्रवार की शाम स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर गंदगी देख उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई और स्टेशन को साफ सुथरा रखने का निर्देश दिया।
अर्चना श्रीवास्तव शाम चार बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंची। अपर मंडल रेल प्रबंधक एके मेहरोत्रा, सीनियर डीएमई डीजल दिलीप कुमार, मंडल वाणिज्य प्रबंधक हिमांशु शुक्ला सहित अन्य अधिकारियों के साथ सभी प्लेटफार्म पर घूम कर स्टालों का निरीक्षण किया। इसके अलावा नलों की टोटियों, साफ सफाई आदि को देखा। इस दौरान रेलवे ट्रैक पर जल जमाव को देख कर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। चेतावनी दी कि यदि साफ सफाई की व्यवस्था नहीं सुधरी तो कार्रवई की जाएगी। चीफ कोआर्डिनेटर के आने की सूचना पर पूरे स्टेशन को चमका दिया गया।