फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटना के बाद चौथे दिन भी स्थिति रही तनावपूर्ण

विज्ञापन
कंदवा के अदसड़ में तैनात पीएससी के जवान। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
कंदवा। थाना क्षेत्र के अदसड़ गांव में चार दिन जाति विशेष पर टिप्पणी किए जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और ईंट-पत्थर चले थे। घटना के चौथे दिन मंगलवार को भी गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में तैनात डेढ़ सेक्शन पीएसी और पुलिस बल के जवानों ने मंगलवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह के नेतृत्व में गांव की गलियों में रूट मार्च किया। वहीं एएसपी प्रेमचंद ने सोमवार की रात गांव मेें पहुंच कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

जाति विशेष के प्रति अशोभनीय टिप्पणी और कुएं के जगत को तोड़े जाने को लेकर शनिवार दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले थे। इसमें दोनों पक्ष से 10 लोग घायल हो गए थे। मामले में एक पक्ष के उज्ज्वल सिंह और दूसरे पक्ष के संतोष शर्मा ने डेढ़-डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने एक पक्ष के ओमप्रकाश सिंह, राजेश सिंह,परमानंद सिंह, अभिषेक सिंह, उज्जवल सिंह और भोला सिंह व दूसरे पक्ष के संतोष शर्मा, गोपाल मौर्या, दीपक गुप्ता, पंकज मौर्या, दीपक मौर्या, यशनाथ मौर्या, प्रद्युम्न मौर्या, राहुल शर्मा और लखन मौर्या सहित कुल 15 लोगों को शांति भंग और बलवा के आरोप में न्यायालय में पेश किया था। जहां से एक पक्ष के राहुल शर्मा,लखन मौर्या, गोपाल मौर्या, यशनाथ मौर्या और दीपक गुप्ता तथा दूसरे पक्ष से राजेश सिंह और उज्जवल सिंह को न्यायालय ने बलवा व शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया गया था। इस संबंध में सीओ सकलडीहा जगत कन्नौजिया का कहना है कि गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और पीएसी बल की तैनाती की गई है। साथ ही आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई हैं।
पूर्व सांसद ने घटना पर जताया दुख
कंदवा। पूर्व सांसद रामकिशुन ने मंगलवार को फोन कर गांव में घटी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय जांच करा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पूर्व सांसद ने कहा कि घटना काफी दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उच्च स्तरीय जांच से दोषियों के चेहरे सामने आएंगे। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें