फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ का किया घेराव

Sun, 08 Feb 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
19 सूत्रीय मांगों को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं सभासदों ने सपा नेता बाबूलाल यादव के नेतृत्व में शनिवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में अधिशासी अधिकारी का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


तत्पश्चात मांगों से संबंधित पत्रक ईओ को सौंपने के साथ ही चेतावनी भी दिया कि यदि दो दिन के अंदर मांगे पूरी नहीं की गई तो हम सभी उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे, जिसकी जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी।
ईओ का घेराव करने वाले लोगों का कहना था कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए भारी भरकम धनराशि आवंटित की गई है।

बावजूद इसके पालिका प्रशासन द्वारा धन का दुरुपयोग करने के साथ ही विकास कार्य कराने के मामले में घोर उदासीनता बरती जा रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उनकी मांगों में नगर पालिका द्वारा स्टेडियम, अस्पताल, सब्जी और फल मंडी एवं मुगलसराय तहसील निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने, नगर पालिका में सपा के नामित सभासदों के प्रस्ताव पर कराए गए कार्यों की सूची उपलब्ध कराने, नगर में लगाए गए सोलर लाइटों के हटवाने के प्रकरण की जांच कराने, सफाई, जलकल एवं प्रकाश विभाग में करोड़ों रुपये की अनियमितता की जांच कराने सहित कई अन्य मांगे शामिल हैं।

वहीं मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, मंडलायुक्त वाराणसी मंडल एवं जिलाधिकारी चंदौली को भी प्रेषित किया गया। ईओ का घेराव करने वालों में नफीस अहमद गुड्डू, रामजी गुप्ता, आलोक सिंह एवं रिंकू सहित लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज के पूर्व और वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष तथा भाजपा, कांग्रेस एवं सपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें