चहनियां। बलुआ के रामगढ़ में बीती रात चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों का शटर तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ किया। तीन दुकानों से करीब साढ़े चार लाख रुपये की नकदी के साथ चोर मिठाई की दुकान से 10 किलो बर्फी भी लेते गए। वहीं एक संस्कृत महाविद्यालय में ताला तोड़कर कागजों की हेराफेरी की गई। सुबह दुकान खोलने गये दुकानदारों ने शटर टूटा देखा तो पुलिस को सूचना दी। जांच में सीसी कैमरे में चोर कैद हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामगढ़ में लबे सड़क पर स्थित चोरों ने तीन दुकानों के शटर काटकर लाखों रुपये के नकद और सामान पर से हाथ साफ किया। चोरों ने प्रवीण पाण्डेय के बिल्डिंग मैटेरियल और हार्डवेयर के दुकान से चार लाख नकद, रिंकू यादव के किराना की दुकान से लगभग 50 हजार नकद और कुछ सामान और रामाश्रय यादव के मिठाई के दुकान से 10 किलो बर्फी और च हजार रुपये चुरा लिए। वहीं पास स्थित एक संस्कृत महाविद्यालय के ऑफिस का ताला तोड़कर कागजों की हेरा फेरी की है। दुकानदार जब दुकान खोलने गये तो शटर का भुनासी ताला टूटा व अंदर सामान बिखरा देख सन्न रह गये। चोरी की सूचना तत्काल बलुआ थाने पर दी। बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने पहुंच कर चोरी हुए दुकानों में जांच पड़ताल व पूछताछ की। हार्डवेयर के दुकान में लगा सीसी फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर चोरी कर रहा है। दुकानदारों ने बलुआ थाने पर तहरीर दी है। इस संदर्भ में बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि चोरी की जांच व सीसी फुटेज के आधार पर छानबीन की जा रही है। जा रहा है।