फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: सांसद वीरेंद्र सिंह हुए नाराज, जिला योजना समिति की बैठक का बहिष्कार, समिति अध्यक्ष को लिखा पत्र

Sat, 26 Oct 2024 05:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह जिला योजना समिति की बैठक में पहुंचे लेकिन वहां पर अधिकारी समय से नहीं पहुंचे। सांसद ने इस बात पर नाराजगी जताई और बैठक का बहिष्कार करते हुए जिला योजना समिति के अध्यक्ष को अवगत कराया।
विज्ञापन
चंदौली की बैठक में पहुंचे सांसद वीरेंद्र सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक का शांत माहौल उस वक्त गर्म हो गया जब सांसद वीरेंद्र सिंह का गुस्सा उस वक्त सातवें आसमान पर दिखा। बैठक में सांसद तो पहुंच गए लेकिन अधिकारी समय से नहीं पहुंचे। इसके साथ ही आरोप है कि बैठक में प्रोटोकाल का पालन भी नहीं किया गया। सांसद इस बात पर नाराज हुए और बैठक का बहिष्कार कर वहां से लौट गए। इसके साथ ही ऐसे व्यवहार की निंदा की।

विज्ञापन


विज्ञापन



आपको बता दें कि जिला योजना समिति की बैठक महत्वपूर्ण होती है जिले के विकास से संबंधी योजनाओं के बारे में जानकारी के लिहाज से सांसद और अधिकारी इसमें मंथन भी करते हैं लेकिन अधिकारियों के समय से न पहुंचने पर सांसद नाराज दिखे। सांसद ने जिला योजना समिति के अध्यक्ष को पत्र लिखकर अवगत कराया और लिखा कि अधिकारियों ने संसदीय परंपराओं की जानबूझकर अवहेलना की और कहा कि संबंधित अधिकारी की चरित्र पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्ठि अंकित करने का आदेश जारी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें