फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के पूर्व बाजार में सेवई की दुकानें सजी

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में सेवई की खरीदारी करते लोग। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। माह ए रमजान का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में लोगों ने ईद उल फितर की तैयारियां तेज कर दी है। देश में लॉकडाउन लागू है और बाजार पहले की तरह नहीं खुल रहे हैं। इस वजह से पिछले वर्ष जैसी रौनक नहीं दिख रही है लेकिन बाजार में जगह जगह सेवई , खजूर, की दुकानें सजने लगी हैं। वहीं लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिए जाने की वजह से अलविदा की नमाज और ईद की नमाज भी घर में ही अदा की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के कारण पूरे देश में लॉक डाउन हैं। शासन की ओर से मुस्लिम समाज के लोगो से घरो में रह कर नमाज और तिलावत करने की अपील की गई। इस वजह से मुस्लिम समाज के लोगों ने माह ए रमजान में भी घरों में ही नमाज अदा की। मीनारा मस्जिद कसाब महाल के इमाम मोहम्मद हामिद रजां खां रिजवी ने कहा कि 31 मई तक लॉकडाउन है। इसमें भी पुरानी शर्ते लागू है। लिहाजा अलविदा की नमाज और ईद की नमाज भी घर में ही अदा की जाएगी। मौजूदा सूरत-ए-हाल में जिन महदूद लोगों को मस्जिद या ईदगाह में नमाज-ए-ईद अदा करने की इजाजत है वो जब अदा कर लें। उसके बाद बाकी लोग अपने अपने घरों में नमाज अदा करेंगे। दूसरी तरफ बाजार में कपड़े, जूतेे-चप्पल, आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकानों पर लोग पहुंच रहे हैं। सबसे अधिक लोग सेवई के खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें