फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग पर एक घंटे लगा जाम

Sat, 05 Dec 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय चौराहे से रमौली गांव को जाने वाला संपर्क मार्ग पर स्टेट बैंक की शाखा के समीप  क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन


 इसके चलते शुक्रवार को दोपहर में एक घंटे तक जाम लगा रहा। इससे राहगीरों को काफी परेशानी हुई।


शुक्रवार को ओवरटेक करने के चक्कर में दो गाड़ियां मार्ग पर फंस गईं। इससे जाम में करीब एक घंटे तक लोग फंसे रहे। राहगीरों की मदद से किसी तरह गाड़ियों को हटाया गया।

 इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। चहनियां-रमौली मार्ग का निर्माण कई वर्षों पहले कराया गया था। मरम्मत के अभाव में अब मार्ग खस्ताहाल है।

ग्रामीणों ने पीडब्लूडी विभाग से कई बार मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। इस मार्ग पर घरों का गंदा पानी भी बहता रहता है।
विज्ञापन


इससे फिसलन की स्थिति कायम हो जाती है। मरम्मत के अभाव में मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। मार्ग पर पानी के चलते कई बार गड्ढे का अंदाज नहीं मिलता है और लोग दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं।
विज्ञापन



इसके अलावा टूटी सड़क होने की वजह से आएदिन अनियंत्रित होकर वाहन आपस में टकराते रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक उदासीनता के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि विभाग नहीं चेता तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें