सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विश्व विकलांगता दिवस पर सदर
बीआरसी परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद का आयोजन किया गया।
इसमें
विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों ने प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी
प्रतिभा का परिचय दिया। जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जिलाधिकारी
सुरेंद्र विक्रम ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस
दौरान विविध खेलों का भी आयोजन हुआ। इस दौरान गणित दौड़ प्रतियोगिता में
अंकित यादव प्रथम, पूजा द्वितीय और अपरबल तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला
प्रतियोगिता में गरिमा गुप्ता ने प्रथम, छू कर पहचानों में सुमन ने प्रथम
स्थान प्राप्त किया।
वहीं सौ मीटर दौड़ में मकसूद प्रथम, सुलेख
प्रतियोगिता में समीर और कुर्सी दौड़ में आदित्य और स्नेहा ने पहला स्थान
प्राप्त किया। विजेताओं को जिलाधिकारी ने पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर
पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के विकास के
लिए प्रयासरत है।
ऐसे बच्चों के लिए विशेष अध्यापक और कैंप चलाए
जाते हैं। कहा कि ऐसे बच्चों को लोगों की संवेदना की जरूरत होती है। यदि
सही दिशा और मार्गदर्शन मिले, तो ये बच्चे भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा
सकते हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी पीसी यादव ने बताया कि इस आयोजन में पूरे
जनपद के बच्चों ने प्रतिभाग किया। ऐसे बच्चों की शिक्षा पर खास ध्यान दिया
जाता है।
इस अवसर पर केके सिंह, अमिता श्रीवास्तव, कुमेश कुमार,
शैलेंद्र श्रीवास्तव, रामा सिंह, रामाश्रय यादव, विमलेश त्रिपाठी,
क्षमाशंकर, नीरज आदि रहे।