फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पुल पर पानी बढ़ा तो ट्रेनों का रूट बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पटना-हावड़ा रूट पर पुनपुन और परसा बाजार स्टेशन के बीच रेलवे पुल संख्या-21 पर जल स्तर बढ़ने के कारण रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। पूर्व मध्य रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार को चार ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। इनमें धनबाद-पटना, पटना-धनबाद और बनारस-राजगीर समेत चार एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि नए आदेश के तहत शनिवार को 15138 डाउन और 15137 अप बनारस-राजगीर एक्सप्रेस पीडीडीयू-गया-पटना के बजाय पीडीडीयू-बक्सर-आरा-पटना होकर चली। वहीं अप 13329 और डाउन 13330 धनबाद-पटना एक्सप्रेस को बंधुआ, तिलैया, इस्लामपुर, फतुहा के रास्ते चलाया गया। बताया कि पुल पर जलस्तर बढ़ने के कारण ट्रेनों का रूट डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें