यह मार्ग करीब एक किलोमीटर लंबा है और पिछले पांच वर्षों से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। ग्रामीणों की लंबे समय से इस मार्ग की मरम्मत की मांग को देखते हुए पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने कार्ययोजना तैयार की, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। शीघ्र ही इस मार्ग पर मरम्मत और नवीनीकरण कार्य शुरू किया जाएगा। यह मार्ग बरहनी और सकलडीहा ब्लॉक को जोड़ने वाला सबसे सुगम और छोटी दूरी का मार्ग है, लेकिन लंबे समय तक ध्यान नहीं दिए जाने के कारण यह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क के कई हिस्सों में गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग खेतों के बीच से होकर गुजरता है, और यहां से भारी संख्या में किसान अपने खेतों से खलिहान तक अनाज ले जाते हैं। क्षतिग्रस्त मार्ग के कारण किसानों को फसल तैयार होने के बाद खलिहान तक अनाज ले जाने में कठिनाई होती है। किसान और ग्रामीण लंबे समय से इस मार्ग की मरम्मत की मांग कर रहे थे। अब पीडब्ल्यूडी द्वारा कार्ययोजना तैयार करने के बाद मरम्मत कार्य जल्द ही शुरू होगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।